फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 11.36 करोड़ से संवरेंगे जिले के 19 मार्ग

Sat, 04 Nov 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के 19 मार्गों में सड़क सुरक्षा के कार्यों को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। बागेश्वर और कपकोट विधानसभा की इन सड़कों पर 11,36,80,000 रुपये से गड्ढामुक्त करने, क्रश बैरियर, साईनेज, पैरापिट निर्माण आदि कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीन इन सड़कों में सड़क सुरक्षा कार्यों को स्वीकृति मिलने का पत्र संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से जारी किया गया है। स्वीकृत कार्यों में सड़क सुरक्षा मद के तहत तीन राज्य मार्गों में 535.38 लाख रुपये से 42 किमी लंबी बागेश्वर-गिरेछीना-सोमेश्वर, डंगोली-सलानी-जाख-हड़बाड़-पंद्रहपाली-बालीघाट और दोफाड़-धरमघर-कोटमन्या सड़कों पर सड़क सुरक्षा के कार्य किए जाएंगे। 253.84 लाख रुपये से 101.50 किमी लंबे चार मुख्य जिला मार्गों डंगोली-हरिनगरी-कुलाऊं, कांडा-सानिउडियार-रावतसेरा, बागेश्वर-दफौट, पौड़ीबैंड-पालड़ीछीना-काफलीगैर और 287.27 लाख रुपये से 60.40 किमी लंबे 12 अन्य जिला मार्गों अमसरकोट-सात रतबे, चौगांवछीना-खर्कटम्टा-जोशीगांव, कठपुड़ियाछीना-सेराघाट, बैजनाथ-बिनखोली, गरुड़-कपकोटी-फल्यांटी, अकुणाई-अणा-लोहारचौंरा से पथरिया, कौसानी के राज्य अतिथि गृह मार्ग, बागेश्वर डिग्री कॉलेज का पहुंच मार्ग, डीएम कार्यालय मार्ग, निरीक्षण भवन पहुंच मार्ग, जिला अस्पताल पहुंच मार्ग और जिला जजी मार्ग पर सड़क सुरक्षा के कार्य कराए जाएंगे। कपकोट-तेजम के किमी 18 से दोफाड़ मार्ग तक करीब 15 किमी लंबाई में 60.31 लाख रुपये की लागत से सड़क सुरक्षा के कार्य किए जाएंगे। विधायक पार्वती दास और कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने सड़क सुरक्षा कार्य को स्वीकृति मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें