फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पौधा मेरे नाम का अभियान के तहत किया पौधरोपण

Sun, 16 Jul 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अयारतोली और छटिया गांव में पौधा मेरे नाम का अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय अयारतोली की प्रधानाध्यापिका निरंजना वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फलदार और छायादार पौधे रोपे। वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय परिसर में भी पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि हर साल हरेला सप्ताह पर विद्यालय की ओर से सेवित क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधरोपण किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा करना और लोगों को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना है। इस मौके पर ग्राम प्रधान शकुंतला थापा, एसएमसी अध्यक्ष नीतू चंदोला, राधा थापा, गोविंद सिंह राणा, शिक्षक नीमा कठायत, मंजू चंदोला, कमला जोशी, जगदीश जोशी आदि मौजूद रहे।
इधर, सीएमओ कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में च्यूरा, लोकाट, पारिजात, नींबू, अमरूद, सिलिंग, कचनार आदि के पौधे रोपे गए। इस मौके पर प्रभारी सीएमओ डॉ. देवेश कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया, डॉ. पीएस जंगपांगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें