बागेश्वर। जिला अस्पताल में भर्ती हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहे मरीज के इलाज में मदद के लिए व्यापारी ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल में भर्ती कठायतबाड़ा निवासी दिया जोशी के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर चिकित्सकों ने रक्त चढ़ाने की बात कही। मरीज के परिजनों ने रेडक्रॉस के प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक से संपर्क किया। पाठक की अपील पर व्यापारी रमेश चंद्र पांडेय ब्लड बैंक पहुंचे और एक यूनिट रक्तदान कर मरीज के इलाज में मदद की। समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए मरीज के परिजनों ने रक्तदाता और रेडक्रॉस का आभार जताया है। संवाद