फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एनसीसी कैडेट ने निकाली स्वच्छता रैली

Sun, 10 Sep 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुनीत सागर अभियान के तहत 81 यूके बटालियन एनसीसी ने नगर में जनजागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

डीएम अनुराधा पाल ने एनसीसी कैडेट के साथ ही लोगों को स्वच्छता, सड़क सुरक्षा और नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई। कैडेट ने लोगों को नगर, सड़क, नदियों, घर और मोहल्ले को साफ रखने का संदेश दिया। अभियान का संचालन बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल वीके उप्रेती, एडम ऑफिसर कर्नल रविंद्र भंडारी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में मेजर दीप चंद्र जोशी, नायब सूबेदार कुंवर सिंह, हवलदार सुरेंद्र बहादुर, प्रकाश जोशी, किशन जोशी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें