फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बुरांश से आ सकती है समृद्धि : संजय सिंह

Sun, 04 Jun 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी में चार दिनी विश्व बुरांश महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में 14 प्रकार के बुरांश पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बुरांश पहाड़ में आर्थिक समृद्धि ला सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य पुष्प बुरांश हमारी संस्कृति का प्रतीक है। बुरांश सौंदर्य के साथ ही औषधि गुणों से भरपूर है। बुरांश की नर्सरी विकसित कर जंगलों और खेतों के किनारे अधिक से अधिक लगाया जाना चहिए ताकि इसे और विकसित किया जा सके। उन्होंने पहली बार पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से हो रहे बुरांश महोत्सव को सराहनीय कदम बताया। कहा कि महोत्सव में पर्यटन व्यवसायी और जन सहभागिता आवश्यक है। इससे पर्यटकों की आमद बढ़ने के साथ रोजगार सृजन भी हो सकेगा। एसडीएम राजकुमार पांडे, थ्रीश कपूर, ग्राम प्रधान बच्चन राम ने कहा कि आयोजन से क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि चार दिनी बुरांश महोत्सव में स्लाइड शो, बर्ड वॉचिंग, टी फेस्टिवल आदि आयोजन होंगे। कार्यक्रम में होटल व्यवसायी विपिन उप्रेती, गणेश मेहरा, अनामय आश्रम के डा. कुलदीप,अमित पॉल, उर्मिला श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें