बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को जिले में विविध आयोजन हुए। उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
भाजपा कार्यालय में महिला दिवस पर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या और जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने संबोधित किया। उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक पार्वती दास, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, चंपा आर्या आदि लोग मौजूद रहे। उधर, नगर पालिका सभागार में नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने महिलाओं को सम्मानित किया। राजूहा मटीना में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जन शिक्षण संस्थान गागरीगोल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पीएमजीएसवाई के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने 160 महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया।