फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागनाथ नगर पर्यटकों से गुलजार

Mon, 03 Jun 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। इन दिनों बाबा बागनाथ की नगरी सैलानियों से गुलजार है। देश के कई हिस्सों से सैलानी बागनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर से आए सैलानियों ने बाबा बागनाथ के दर्शन किए। सरयू और गोमती नदी के दीदार किए। सैलानी बागनाथ दर्शनों से अभिभूत दिखे। इन दिनों मैदानी इलाकों के सैलानी कौसानी, बैजनाथ भ्रमण के बाद बागनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। बागनाथ दर्शन के बाद सैलानी पिथौरागढ़ के चौकोड़ी, पाताल भुवनेश्वर, महाकाली मंदिर, मुनस्यारी का रुख कर रहे हैं। सैलानियों की आमद से कौसानी, बैजनाथ, बागेश्वर में रौनक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें