फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नई पीढ़ी को गांव का इतिहास बताएगी खुनौलिया

Mon, 09 Jun 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के खुनौली में खुनौली के खुनौलिया किताब का विमोचन करते लेखक और ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के खुनौली गांव के इतिहास और वहां निवास करने वाले लोगों की वंशावली पर आधारित किताब खुनौली के खुनौलिया का सोमवार को विमोचन हो गया है। लेखक गणेश कांडपाल ने बताया कि किताब नई पीढ़ी को गांव के इतिहास और पूर्वजों के बारे में जानकारी देने में मददगार होगी। सोमवार को गांव के थकलाट स्थित गोलज्यू मंदिर में किताब को अभिमंत्रित कर विमोचन किया गया। पुरोहित हेम उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार से किताब को अभिमंत्रित किया। लेखक कांडपाल ने बताया कि किताब में गांव के इतिहास के साथ गांव से जुड़ी यादों का वर्णन किया गया है। गांव में निवास करने वाले लोगों की वंशावली के साथ ही गांव की जरूरतों और आकांक्षाओं पर भी लेख लिखे गए हैं। उन्होंने बताया कि किताब प्रकाशित करने का उद्देश्य नई पीढ़ी और गांव के प्रवासियों को उनकी जड़ों से परिचित कराना है। इस मौके पर देवीदत्त कांडपाल, गणेश कांडपाल, मोहन चंदोला, मदन कांडपाल, भाष्कर पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें