फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : ज्योति साह

Sat, 01 Jul 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने हिमाद्री हंस हैंडलूम उद्योग डीनापानी का निरीक्षण किया। यहां महिला अधिकारों की सुरक्षा के लिए आंतरिक कमेटी न बनाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसके जल्द गठन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने महिला अधिकारों की सुरक्षा के लिए आंतरिक कमेटी का गठन करने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजशेखर को दिए। उन्होंने कहा कि कमेटी की हर तीन माह में बैठक होनी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने यहां काम कर रहीं 180 महिलाओं से बात कर उनकी समस्याएं जानीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उद्योग से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो महिला सशक्तीकरण अभियान सार्थक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें