फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट नगर पंचायत में ई-रिक्शा संचालन को मिली मंजूरी

Thu, 08 Jun 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट नगर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगर पंचायत क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था में ई-रिक्शा भी जुड़ने वाला है। फिलहाल नगर के एक ही रूट पर परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा चलाने की मंजूरी दी है। नगर पंचायत की ओर से पूरे नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाने की अनुमति लेने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बागेश्वर नगर पालिका में ई-रिक्शा के सफल संचालन के बाद कपकोट नगर पंचायत ने भी ई-रिक्शा चलाने की कवायद शुरू की थी। पिछले वर्ष ई-रिक्शा का ट्रायल भी किया गया। एसडीएम और एआरटीओ की मौजूदगी में नगर के कई रूट पर ई-रिक्शा चलाया गया। परिवहन विभाग ने जल्द ई-रिक्शा संचालन की मंजूरी देने के बजाय कुछ रुककर अनुमति दी है।

नगर पंचायत के ईओ नवीन कुमार ने बताया कि ट्रायल के दौरान नगर के कपकोट बाजार, पुल बाजार, कपकोट से भराड़ी, खाईबगड़ समेत अन्य रूट पर ई-रिक्शा संचालन की अनुमति मांगी गई थी। आर्मी कैंटीन खाईबगड़ से भराड़ी टैक्सी स्टैंड तक ई-रिक्शा चलाने की अनुमति मिली है। इस रूट पर तीन ई-रिक्शा चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले आओ-पहले पाओ

बागेश्वर। नगर के स्वीकृत एकमात्र रूट पर ई-रिक्शा चलाने के लिए नगर पंचायत अनुमति देगा। 15 जून तक नगर पंचायत से अनुमति प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति को ई-रिक्शा की खरीद स्वयं करनी होगी। फैसला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाना है लेकिन अगर ई-रिक्शा चलाने के लिए तीन से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो इच्छुक लोगों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

कोट
ई-रिक्शा संचालन की अनुमति मिलने से कपकोट नगर पंचायत की परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी। अन्य रूट पर सड़कों की खराबी और सुरक्षा समेत कुछ मुद्दे हैं जिनको दूर कर इन रूट पर भी ई- रिक्शा संचालन की अनुमति लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


गोविंद सिंह बिष्ट, अध्यक्ष नगर पंचायत कपकोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें