फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पंचायत भवन निर्माण के लिए 16 ग्राम पंचायतों का चयन

Fri, 21 Jul 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत भवन निर्माण के लिए 16 ग्राम पंचायताें का चयन किया गया है। पंचायतीराज निदेशालय ने इन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण के लिए एक सप्ताह के भीतर जमीन की उपलब्धता और निर्माण की तैयारियाें की स्थिति की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

विधायक सुरेश गढ़िया ने पंचायतीराज के संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी की ओर से जारी पत्र के हवाले से बताया कि जिले से विकासखंड वार पंचायत भवनों के निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों का चयन कर सूची निदेशालय भेजी गई थी। निदेशालय ने बागेश्वर विकासखंड के बोरगांव, बिलौरी, रिखायल, नंदीगांव, सिमतोली दो और जल्थकोट ग्राम पंचायत का चयन किया। कपकोट विकासखंड में तीख, फरसाली पल्ली, शामा, कीमू, हांप्टीकापड़ी, नान कन्यालीकोट, लीती, ठाड़ाईजर, दियाली कुरौली और रंगदेव ग्राम पंचायत चयनित की गई हैं। संयुक्त निदेशक ने जिला पंचायत राज अधिकारी से एक सप्ताह के भीतर वस्तुस्थिति उपलब्ध कराने के साथ निर्माण संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के भी निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें