बागेश्वर। बागेश्वर के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने से पहले भगवान बागनाथ के मंदिर में पूजा की। वर्ष 2018 बैच के आईपीएस कोंडे अब तक देहरादून में एसपी यातायात थे। वह काशीपुर में सीओ और एएसपी रह चुके हैं। एसपी कोंडे ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने थाना प्रभारियों को जटिल अपराध, खासकर महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए। संवाद