फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कौसानी के विकास की चर्चा के साथ बुरांश महोत्सव संपन्न

Wed, 07 Jun 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कौसानी के बुरांश रिट्रीट में आयोजित चार दिनी बुरांश महोत्सव संपन्न हो गया है। समापन दिवस पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यटन नगरी की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की और प्रशासन से क्षेत्र को सुविधा संपन्न बनाने की मांग की।
विज्ञापन

समापन दिवस पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता अनामय आश्रम के प्रमुख स्वामी आशुतोष ने की। आयोजक थ्रीश कपूर ने बुरांश महोत्सव को शुरू करने के कारणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कौसानी को विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है लेकिन अब भी यहां कई सुविधाओं का अभाव है। सैलानियों के लिए बैठने के स्थान और अन्य सुविधाओं को बढ़ाना होगा। खीम सिंह ने कौसानी में छोटे-छोटे पैदल पथ बनाने और कौसानी से बैजनाथ तक टूटे सीलिंग मार्ग की पुन: स्थापना करने की मांग की। शांति देवी नयाल ने दीपा माई मंदिर तक रास्ता बनाने, पूरन चंद्र पांडेय ने चांद-सितारे दिखाने वाले गाइड, कुमाऊं भोजन को प्रचार प्रसार पर जोर दिया। वक्ताओं ने बर्ड वॉचिंग कोचिंग, हॉट बाजार के माध्यम से लोकल उत्पादों को पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बनाने आदि के महत्व को बताया। स्वामी आशुतोष ने पर्यटन को योग, आयुर्वेद और ज्ञान से जोड़ने की बात कही। इस मौके पर राजीव कपूर, कुलदीप नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें