कपकोट/बागेश्वर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने स्वर्गीय चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय कपकोट को 50 पुस्तकें दान की हैं।
मंगलवार को महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुस्तकें भेंट की गईं। छात्रसंघ अध्यक्ष रजनी कुंवर ने ऐठानी का आभार जताते हुए कहा कि वह जब पद पर थे, तब भी महाविद्यालय और विद्यार्थियों के विकास में योगदान देते थे। प्रतियोगी पुस्तकों से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। पूर्व जिपं अध्यक्ष ऐठानी ने कहा कि सुदूर के इस संस्थान से प्रदेश-देश का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाएं निकलें इसके लिए भविष्य में भी सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य बीसी तिवारी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष गरिमा नगरकोटी, दर्शन दानू, सचिव सुंदर गढ़िया, कोषाध्यक्ष भानु कोरंगा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि इंद्रा गढि़या, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया, अभिभावक संघ अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, कमलेश गढि़या, राहुल ऐठानी, गणेश कोरंगा आदि थे। संवाद