फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजन को अंबे गौरी चली हो सखी सहेली...

Tue, 13 Nov 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
धरमघर की रामलीला में मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धरमघर की रामलीला में रविवार शाम सीता जन्म से लेकर गौरी पूजन तक के दृश्यों का बेहतरीन मंचन किया गया। यहां विश्वामित्र द्वारा यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण की याचना, जंगल में राम द्वारा ताड़का का वध करने और सीता द्वारा गौरी पूजन के दृश्य का मंचन किया गया। सीता ने पूजन को अंबे गौरी चली ही सखी सहेली...चौपाई गाई। राम की भूमिका सचिन लस्पाल, लक्ष्मण की प्रांजल वर्मा, सीता की हर्षित पाठक, ताड़का की पवन, जनक की बबलू जोशी,  दशरथ की भूमिका सुनील जोशी ने निभाई। वहां ईश्वरी दत्त जोशी, मान सिंह कोरंगा, भवान सिंह राठौर, राजेंद्र महर आदि मौजूद थे। संचालन मनोहर पंचपाल ने किया। हारमोनियम पर बसंत कुमार और तबले पर नितिन ने संगत दी।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें