कपकोट के बड़ी पन्याली में ओलावृष्टि, आंधी से क्षतिग्रस्त पॉलीहाउस। संवाद
बागेश्वर। कपकोट विकासखंड के शामा क्षेत्र में अंधड़ और ओलावृष्टि से कई पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त हो गए। पॉलीहाइस क्षतिग्रस्त होने से सब्जी उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है। बीते शनिवार की शाम को हल्की बारिश के बीच शामा क्षेत्र में अंधड़ चली। अंधड़ के बीच ओलावृष्टि होने से बड़ी पन्याली में पॉलीहाउसों के साथ ही सब्ब्जियों को नुकसान पहुंचा है। बड़ी पन्याली निवासी लछम सिंह पुत्र प्रताप सिंह के कई पॉलीहाउस अंधड़, ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हो गए। लछम सिंह के मुताबिक उन्हें करीब 50-60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि पॉलीहाउस में सब्जियां नष्ट हो गई हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। संवाद