फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने एससी वर्ग को वोट बैंक बनाकर रखा : मीना

Wed, 14 Jun 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री पूर्व विधायक मीना गंगोला ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग को हमेशा वोटबैंक बनाकर रखा। इस समाज के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में गंगोला ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति के उत्थान, विकास के लिए काम करती तो समाज काफी आगे होता। केंद्र और राज्य सरकार एससी वर्ग के साथ पिछड़े वर्ग के विकास के लिए प्राथमिकता से कदम उठा रही है। भाजपा को इस समाज की चिंता है। इन वर्गों के उत्थान के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। इन योजनाओं का लाभ इस वर्ग के लोग उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में एससी वर्ग के साथ पिछड़े वर्ग के लोग भाजपा से जुड़े हैं। इन वर्गों का झुकाव भाजपा की ओर हुआ है। यह वर्ग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें