बागेश्वर। विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया।
नगर के बिलौना में विहिप जिलाध्यक्ष कैलाश गढ़िया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। तरुण कन्याल को जिला सह मंत्री, फकीर राम को सामाजिक समरसता सह प्रमुख, देवी दत्त तिवाड़ी को जिला सत्संग प्रमुख, सुनील रस्तोगी को नगर अध्यक्ष विहिप, भास्कर बृजवासी को जिला उपाध्यक्ष विहिप, ललित मोहन तिवाड़ी को जिला मठ मंदिर प्रमुख, हरीश लाल आर्या को जिला विशेष संपर्क प्रमुख, नमीष रावत को नगर संयोजक बजरंग दल, सूरज नेगी को नगर सह संयोजक बजरंग दल, धीरज कार्की को नगर विद्यार्थी प्रमुख, संयम परिहार को उपासना प्रमुख नगर, यश कर्नाटक को नगर धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख, लक्की देवली को नगर सुरक्षा प्रमुख, गौतम शाह को जिला विद्यार्थी प्रमुख, मनीष गढ़िया को जिला गो सेवा सह प्रमुख, दिव्यांश बिष्ट को मीडिया प्रमुख, युवराज पांडे को जिला सह संयोजक बजरंग दल, हर्षित तिवारी को नगर उपाध्यक्ष विहिप, दीपक प्रसाद को नगर मंत्री बजरंग दल, आनंद सिंह बोरा को जिला सेवा प्रमुख चुना गया।
बैठक में दरवान सिंह धपोला, शेर सिंह मलड़ा, पूरन सिंह रावत, कुलदीप आदि मौजूद थे। संचालन जिला मंत्री सुंदर सिंह बारोलिया ने किया। संवाद