बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लाॅक प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुख के पदों के लिए नामांकन आज दाखिल किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि 11 अगस्त को शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। साढ़े तीन बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 12 अगस्त को सुबह दस से दोपहर बाद दो बजे तक नाम वापसी, 14 अगस्त को सुबह दस से तीन बजे तक मतदान होगा। बताया कि संबंधित जिला और क्षेत्र पंचायतों में आदर्श आचार संहिता लागू कर की गई है। संवाद