फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जातिगत जनगणना की मांग पूरी होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी

Sun, 04 May 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के कांग्रेस कार्यालय में मिष्ठान वितरण करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जातिगत जनगणना की मांग पूरी होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने यहां मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से संसद में जातिगत जनगणना करने की मांग उठा रहे थे। इसके बाद केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 में होने वाली जनगणना के साथ जातिगत जनगणना शुरू कराने का निर्णय लिया। केंद्र सरकार के इस फैसले से कांग्रेस की रणनीति और राजनीतिक जीत हुई है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कुंदन गिरी, दर्शन दानू, ललित गिरी,नवीन लाल साह, रमेश भंडारी,दान सिंह टंगड़िया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें