फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्रदेश के 68 विधायकों को उलाहना पत्र देगी यूकेडी

Thu, 06 Mar 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल ने संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की पहाड़ियों पर की गई टिप्पणी का विरोध तेज कर दिया है। आगामी दस मार्च को यूकेडी प्रदेश के 68 विधायकाें को उलाहना पत्र देकर विधानसभा में उनकी चुप्पी पर विरोध दर्ज कराएगी। पार्टी ने सरकार से मंत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पहाड़ियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग होने के बावजूद वहां मौजूद 68 विधायकों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि अब पार्टी सभी विधायकों को उलाहना पत्र देकर उनके स्वाभिमान को जगाने का प्रयास करेगी। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, पार्टी विरोध करती रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, आनंद प्रकाश जुयाल, जब्बार सिंह पॉवेल, आशीष नेगी, भुवन कांडपाल, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें