रानीखेत (अल्मोड़ा)। 27 अक्तूबर को सैन्य क्षेत्र के मंदिर लाइन में हुई चोरी के मामले के आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के लिए मंगलवार को कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र में सम्मान सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान चोरी की वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र (केआरसी) के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस की इस तरह की तत्परता और मेहनत की सराहना की। उन्होंने सैन्य क्षेत्र जैसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता को बेहद महत्वपूर्ण बताया।