फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन पर ड्रोन से पुलिस की पैनी नजर

विज्ञापन
बागेश्वर में ड्रोन कैमरे से नजर रखती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्ती से नजर रख रही है। इसके लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है। लॉकडाउन और होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने के 84 मामले पुलिस पकड़ चुकी है। इन सभी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। इनमें 32 मामले होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने के हैं। पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस काफी चौकस निगाह रख रही है। बाकायदा इसके लिए ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है। ड्रोन कैमरे से जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास के इलाकों पर नजर रखी जा रही है। जंगलों की भी छानबीन की जा रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि लोगों को लॉकडाउन को पूरी तरह पालन करना चाहिए। सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखना होगा, इसी से कोरोना को पराजित किया जा सकता है। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई का सामना करना ही पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें