फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पुलिस ने अगले माह होने वाली नाबालिग की शादी रुकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने झिरौली थाना क्षेत्र के सैंज में अगले माह होने वाली किशोरी का विवाह रुकवा दिया है। एएचटीयू की टीम ने विवाह रुकवाने के साथ ही नाबालिग के परिजनों की काउंसिलिंग की।
विज्ञापन

सैंज गांव में एक सूचना के आधार पर मंगलवार को डीसीआरबी निरीक्षक टीआर बगरेठा, प्रभारी एएचटीयू मीना रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पता चला कि एक किशोरी का विवाह फरवरी में होना तय हुआ है। दस्तावेज चेक करने पर लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम होना पाया गया। नाबालिग के परिजनों की काउंसिलिंग कराने के साथ ही उन्हें बाल विवाह अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। नाबालिग के परिजनों से बालिग होने के बाद ही विवाह करने का पत्र लिखित में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें