फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आठ वाहन जब्त, 207 चालान, 688 शस्त्र जमा कराए

Thu, 24 Aug 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले की पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसके तहत नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पिछले 13 दिन में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर एमवी एक्ट के तहत आठ वाहन जब्त किए और 207 वाहनों का चालान कर 1,24,700 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस लाइसेंसी शस्त्र भी जमा करा रही है। कुल 688 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। पुलिस अधिनियम के तहत 124 लोगों का चालान 37,250 रुपये का जुर्माना वसूला। कोटपा के तहत 214 लोगों के चालान कर 6,780 रुपये का जुर्माना वसूला गया। शराब तस्करी के पांच मामलों में पांच लोगोंं के खिलाफ आबकारी अधिनियम, चरस तस्करी के मामलों में दो लोगों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम और 67 अन्य मामलों में 213 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसलिए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पुलिस टीम लोगों से आचार संहिता का पालन भी करने की अपील कर रही है।
विज्ञापन


ईवीएम, वीवीपैट मशीन का रेंडमाइजेशन किया

बागेश्वर। सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में ईवीएम और वीवीपैट मशीन का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। बागेश्वर उप निर्वाचन के लिए 291 ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया। 103 ईवीएम मशीन आकस्मिकता के लिए रिजर्व में रखी गई हैं। इस दौरान एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, सीडीओ आरसी तिवारी, रिटर्निंग ऑफिसर हरि गिरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें