बागेश्वर। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पंडित बीडी पांडेय परिसर में पौधरोपण किया गया। एनएसएस स्वयंसेवियों और छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने गांव से लाई गई मिट्टी से तिलक किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ. दीपा कुमारी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने परिसर में अमृत वाटिका का निर्माण किया। उन्होंनो गेंदा, गुलाब, तुलसी, चमेली, आम, अमरूद, नींबू आदि के पौधे लगाए। प्राचार्य डॉ. भगवती नेगी और एनएसएस प्रभारी डॉ. नेहा भाकुनी ने स्वयंसेवियों को रोपे गए पौधों की देखभाल और संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. जीवन सिंह गढ़िया, डॉ. हेम चंद्र दुबे, डॉ. गीता बृथ्वाल, डॉ. हेमलता पांडेय, डॉ. जयति दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद