फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: व्यापारियों को फायर उपकरणों के संचालन की जानकारी दी

Wed, 01 Nov 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दीपावली पर्व को देखते हुए दमकल विभाग ने नगर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। फायर सर्विस कर्मियों ने नगर के संवेदनशील व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अस्पताल का फायर रिस्क निरीक्षण किया। व्यापारियों को फायर उपकरणों के संचालन और रखरखाव की जानकारी दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने पेट्रोल पंप, मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट, अस्पताल और आतिशबाजी बिक्री स्थल का फायर रिस्क निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालकों और वहां कार्यरत कर्मचारियों को आग से बचाव के तरीके बताए गए। फायर उपकरणों के प्रयोग और रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने व्यापारियों से अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने और फायर उपकरणों को समय से रिफिल करवाने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें