फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: किसानों को समय-समय पर मिले प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी

Wed, 19 Apr 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के घिरौली गांव में प्रगतिशील किसानों की बागवानी का निरीक्षण करते कार्यक्रम क्रियान्वयन - फोटो : बागेश्वर के घिरौली गांव में प्रगतिशील किसानों की बागवानी का निरीक्षण करते कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी शैलेश कुमार पंत। संवाद
विज्ञापन
कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी ने किया घिरौली गांव में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। जिले के भ्रमण पर आए कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी शैलेश कुमार पंत ने घिरौली गांव में भ्रमण कर जनसंपर्क किया। उन्होंने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और खेती, बागवानी देखी। अधिकारियों से किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण और तकनीकी जानकारी प्रदान करने को कहा।
विशेष कार्याधिकारी पंत ने ग्रामीणों से जनसंवाद करते हुए उन्हें पशुपालन, सहकारिता, उद्यान, कृषि, बाल विकास, वन विभाग, खाद्य आपूर्ति आदि विभागों की योजनाएं बताई। ग्रामीणों ने उन्हें जंगली सुअर, बंदर और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से खेतीबाड़ी प्रभावित होने की समस्या बताई। विशेष कार्याधिकारी ने लोगों की समस्याओं का निदान करवाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों को गांवों में रोस्टर के अनुसार खुली बैठक कराने, उद्यम के इच्छुक लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रगतिशील किसान पवन रावत और अनिल रावत के पॉलीहाउस में उगाई सब्जियां और अन्य बागवानी के कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीम हरगिरि, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, प्रभारी कृषि अधिकारी गीतांजलि बंगारी, बीडीओ आलोक भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील और ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण
बागेश्वर। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी पंत ने तहसील और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया और विभिन्न पटलों से जानकारी ली। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, सरकार जनता के द्वार, मुख्यमंत्री राहत कोष चेक, सूचना का अधिकार समेत किसी भी कार्य को लंबित न रखने को कहा। उच्चाधिकरियों से संबंधित शिकायतों को जल्द संबंधित को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें