बागेश्वर के जल संस्थान कार्यालय परिसर में कनस्तर बजाकर प्रदर्शन करते मेहनरबूंगा के लोग। संवाद
- फोटो : छत्ता भृंग की प्यूपा से वयस्का तक की विभिन्न अवस्थाएं।
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के मेहनरबूंगा में पेयजल संकट गहराने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान कार्यालय के सामने कनस्तर बजाकर प्रदर्शन किया। जल्द पेयजल किल्लत दूर नहीं होने पर पेयजल योजना के पंप पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
सोमवार को वेणीमाधवा वार्ड के मेहनरबूंगा के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि पहले पेयजल योजना नहीं होने से लोग परेशान थे। लोगों की मांग को देखते हुए करीब पांच साल पहले मेहनरबूंगा-पुलिस लाइन पेयजल योजना बनाई गई थी, लेकिन अब भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को एक किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। बताया कि पेयजल योजना का टैंक मात्र 10 किलोलीटर का बना है जबकि आबादी लगातार बढ़ रही है। टैंक की क्षमता कम होने से लोगों को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने पेयजल टैंक की क्षमता बढ़ाकर 50 किलोलीटर करने और उपभोक्ताओं को नियमित पानी दिए जाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व प्रधान रमेश राज, अर्जुन देव, प्रेम राम, देवेंद्र कुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार, जीवन लाल, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद