फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: मोटर मार्ग की मांग को लेकर साता-प्यारा के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर के डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते साता-प्यारा के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना क्षेत्र का साता.प्यारा गांव आज तक सड़क से नहीं जुड़ सका है। ग्रामीण 2009 से लगातार सड़क की मांग के लिए आवाज उठा रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि साता-प्यारा गांव में 60 परिवार निवास करते हैं। मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को बोहाला से सात किमी पैदल चलना पड़ता है। वाहन सुविधा नहीं होने से गांव से पलायन बढ़ता जा रहा है। बताया कि गांव के लिए सिमतोली-तल्लासेरा मोटर मार्ग के चनबौड़ी से गांव के लिए मोटर मार्ग स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरु नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
लोगों के बीमार होने या बुजुर्गों को सड़क तक लाने के लिए डोली का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही परेशानी का जल्द निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी। इस मौके पर हयात सिंह मेहता, दरपान सिंह मेहता, शोबन सिंह असवाल, आनंद मेहता, दीवान मेहता, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें