बागेश्वर में किसानों को खेतों में मास्क उपलब्ध कराते रेडक्रास सोसायटी के सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के इस दौर में सरकार, तमाम समाजसेवी जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं लेकिन बागेश्वर जिले में सेवाभाव का जो उदाहरण जिला रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिखाया है, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। सोसायटी के लोग लॉकडाउन के बाद से आपसी सहयोग से जुटाए गए 5.5 लाख रुपये से 1057 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट बांट चुके हैं। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय और उनके दो साथियों ने लॉकडाउन के बाद जरूरतमंद लोगों की मदद करने की योजना बनाई। इस नेक मकसद के साथ लोगों का कारवां जुड़ता गया। 25 मार्च से सोसायटी ने लोगों के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को घर पर राशन देना शुरु किया। अब तक 1057 परिवारों को जिला रेडक्रास सोसायटी राशन वितरित कर चुकी है। इनमें 72 परिवार नामिक और हीरामणि ग्लेशियर की तलहटी में बसे गांवों के हैं। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय बताते हैं कि अब तक मात्र 50 हजार रुपये सोसायटी के खाते से खर्च हुए हैं। लोगों के सहयोग से ही यह सब संभव हुआ है। इनसेट हर दिन की रिपोर्ट राज्यपाल को भेजी जाती बागेश्वर। सोसायटी के कार्यों से जिलाधिकारी रंजना राजगुरु भी प्रभावित हैं। सोसायटी हर दिन के कार्यों की जानकारी डीएम को देती है। रेडक्रॉस की प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को रोज रिपोर्ट भेजी जाती है।
-:: 56 यूनिट खून करवा चुके डोनेट :: बागेश्वर। जिला रेडक्रास सोसायटी के प्रयासों से लॉकडाउन के बाद 56 यूनिट खून डोनेटकिया जा चुका है। 70 जगहों पर किसानों की मशीनों को सेनेटाइज किया है।