फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में टूट रही सोशल डिस्टेंसिंग

विज्ञापन
बागेश्वर में लॉकडाउन में ढील के दौरान बाजार में निकले लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। इसे लोगों की लापरवाही कहें या फिर पुलिस की ढिलाई, बागेश्वर में अब सोशल डिस्टेंसिंग टूट रही है। लोग दुकानों पर सामान खरीदने के लिए झुंड के रूप में जा रहे हैं। बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में लोगों की आमद अधिक थी। सुबह 7 बजे से ही लोग बाजार पहुंचने लगे थे। राशन, सब्जी खरीदते समय लोग सामाजिक दूरी बनाए रखने के प्रति लापरवाह नजर आए। बाजार में भी झुंड के रूप में घूमते नजर आए। ऐसा तब है, जब पुलिस के साथ ही तमाम विभाग लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक रहने की सलाह दे रहे हैं। लोगों को भी मालूम है कि सामाजिक दूरी बनाने से ही कोरोना को पराजित किया जा सकता है लेकिन नासमझी ही कहेंगे कि लोग पुलिस की डर से सोशल डिस्टेंस बनाते नजर आते हैं। यह गंभीर लापरवाही का द्योतक है। इसके प्रति लोगों को सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें