फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जंगली मशरूम खाने से पांच नेपाली मजदूरों की तबीयत बिगड़ी

Sat, 01 Jul 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रीमा क्षेत्र में खड़िया खदान में काम करने वाले नेपाल मूल के पांच मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई। पांचों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


रीमा की खड़िया खदान में काम करने वाले नेपाली मजदूर शनिवार को जंगल से मशरूम लेकर आए। मशरूम खाने के बाद नेपाली मजदूर गिर राज (31) पुत्र रंग बहादुर, विजय (40) पुत्र करन, पूरन (25) पुत्र शंकर, राजीव (23) पुत्र श्याम, भीम बहादुर (49) पुत्र धन बहादुर हाल निवासी रीमा की तबीयत बिगड़ गई। इन लोगों को बेहोशी आने लगी। खदान में काम करने वाले अन्य मजदूर इन लोगों को जिला अस्पताल लेकर आए। पांचों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाज के बाद पांचों की हालत में सुधार है। जंगली मशरूम के जहरीला होने की आशंका जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें