बागेश्वर। वरिष्ठ जन कल्याण न्यास के पदाधिकारियों ने हाल में कनाडा में संपन्न पुलिस गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और बागेश्वर का नाम रोशन करने वाले नगर के मेहनरबूंगा निवासी संतोष कुमार को सम्मानित किया। इस मौके पर न्यास के अध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल, बाला दत्त तिवारी, इंद्र सिंह परिहार, केशवानंद जोशी, भुवन कांडपाल, गोविंद सिंह मटियानी, मनमोहन सिंह परिहार, नवीन साह, दिगंबर सिंह परिहार, प्रवीन सिंह दफौटी मौजूद थे। संवाद