गरुड़ (बागेश्वर)। हैड़ाखान नेत्र चिकित्सालय की ओर से राम मंदिर धर्मशाला में आयोाजित नेत्र चिकित्सा शिविर में 98 नेत्र रोगियों की आंखों का परीक्षण किया गया। 13 मरीजों को आंखों के आपरेशन के लिए चयनित किया गया। परमार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि शिविर में 98 नेत्र रोगियों के आंखों का परीक्षण किया गया। 13 नेत्र रोगी मोतियाबिंद के लिए चयनित किए गए। शिविर को सफल बनाने में जीत सिंह नेगी, दयाल गिरी गोस्वामी आदि ने सहयोग दिया। संवाद