गरुड़ (बागेश्वर)। राजस्व पुलिस क्षेत्र गागरीगोल के परीगाड़ की दो बच्चाें की मा घर से लापता चल रही है। खोजबीन करने बाद पता नहीं लगने पर परिजनों ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी है।
राजस्व पुलिस गागरीगोल के अनुसार परीगाड़ रियूनी लखमार गांव की दो बच्चों की मां शुक्रवार से घर से लापता है। परिजनों ने उसकी खोजबीन की। सुराग नहीं लगने पर उसके ससुर ने उसकी राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी है। तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने बताया कि लापता महिला का सुराग शीघ्र लगाया जाएगा।