गरुड़। गर्मी बढ़ते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है। आग लगने से वन संपदा को नुकसान हो रहा है।
गड़खेत रेंज के बाद अब देवनाई, पिंगलो, पय्या के जंगलों में आग लगी है। वनों के जलने से हिंसक जानवर आबादी की तरफ रुख कर रहे हैं। चारा पत्ती और कीमती इमारती लकड़ी को भी नुकसान हो रहा है। रेंजर केवलानंद पांडे ने बताया कि विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हैं। ग्रामीणों से भी आग की घटनाओं को रोकने में सहयोग करने की अपील की जा रही है। संवाद