फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर के पगना में मकान ध्वस्त, कांडा में खतरे में आया मकान

Mon, 08 Jul 2024 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश के दौरान जिले के पगना में एक मकान ध्वस्त हो गया है। कई मकानों के आंगन क्षतिग्रस्त हुए हैं। कांडा में बोल्डर गिरने से मकान को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से आफत बरस रही है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पगना में नाथ लाल पुत्र शिव राम का मकान ध्वस्त हो गया है। बेहर गांव के सुंदर कुमार पुत्र विद्यासागर, बिनसर निवासी रमेश लाल पुत्र शंकर गिरि, बोहाला निवासी गुमान सिंह पुत्र धन सिंह, नंदीगांव निवासी पूरन राम पुत्र हर राम, रामपुर कोठों निवासी पूरन नाथ पुत्र मोहन नाथ के मकान का आंगन क्षतिग्रस्त हुआ है।
बारिश के दौरान कांडा में बोल्डर गिरने से मोहन कांडपाल के मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इस मकान में रेस्टोरेंट संचालित होता है।हादसा रात के समय होने से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। दिन के समय बोल्डर गिरे होते तो लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। नगर के भतरौला में बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से काफी देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


निर्माणाधीन टैक्सी स्टैंड भूस्खलन की भेंट चढ़ा

कपकोट। कपकोट में भूस्खलन से पटवारी चौकी के पास बन रहे टैक्सी स्टैंड को नुकसान पहुंचा है। पास में स्थित हरीश राम का मकान खतरे की जद में आ गया है।

16 सड़कों पर यातायात बाधित रहा, सड़क पर गिरे पेड़

बागेश्वर। बारिश के दौरान मलबा और बोल्डर गिरने रविवार को 16 सड़कों पर यातायात बाधित रहा। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरना-जेठाई, बागेश्वर-गिरेछीना, बालीघाट-पंद्रपाली, कांडा-सानीउडियार, पोथिंग-शोभाकुंड, भानी-हरसिंग्याबगड़, बालीघाट-धरमघर, भैरू-ओखलधार, खाती-देवतोली, रावतसेरा-मानकभाटा, कांडा पड़ाव-पंगचौड़ा, बागेश्वर-दफौट-नौगांव, रिखाड़ी-वाछम पार्ट-2, रिखाड़ी-वाछम पार्ट-3, कपकोट-मिखिलाखलपट्टा, मुनार-गांसी सड़क पर यातायात बाधित रहा। पौड़ीधार, कमेड़ीदेवी-स्यांकोट सड़क पर पेड़ गिरने से काफी देर तक यातायात बाधित रहा।


राशन, रसोई गैस की किल्लत नहीं

बागेश्वर। बारिश के कारण जिले में फिलहाल राशन और रसोई गैस की किल्लत नहीं है। राशन और रसोई गैस की लगातार आपूर्ति हो रही है। इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक देवेंद्र राठौर ने बताया कि प्लांट से रसोई गैस की लगातार आपूर्ति हो रही है।

बागेश्वर में हुई सर्वाधिक 56 मिमी बारिश


बागेश्वर/कौसानी। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में बागेश्वर में सर्वाधिक 56 मिमी बारिश हुई। गरुड़-कौसानी क्षेत्र में 53.50 तो कपकोट में 51 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट, कांडा, कौसानी, दुगनाकुरी, काफलीगैर क्षेत्र में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें