बागेश्वर। जिले के जाख गांव निवासी शिवराज सिंह (50) पुत्र राम सिंह को सांप ने डस लिया। ग्रामीण का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिवराज सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। डॉ. गुंजन आर्या ने बताया कि सांप के डसने से ग्रामीण की हालत काफी बिगड़ गई थी। निगरानी में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है। अब उनकी स्थिति में पहले से सुधार है। संवाद