फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कहीं पानी की किल्लत, कहीं हो रहा बर्बाद

Wed, 18 Jun 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। वृहद पेयजल योजना की पाइप लाइन टूटने से नगर के स्याल्दे टीट में पेयजल संकट है। लोगों को हैंडपंप से पानी का पानी जुटाना पड़ रहा है। पाइप का पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। नगर के गैस गोदाम के पास से गुजर रही स्याल्दे टीट गांव की पेयजल लाइन दो दिन पहले टूट गई थी। तब से पानी लगातार बहकर बर्बाद हो रहा है। लोगाें को हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोत की दौड़ लगानी पड़ रही है। 25 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। क्षेत्रवासी कैलाश जोशी, मनोज जोशी, विनय लोहनी, दिनेश गोस्वामी, पूरन वर्मा, संजय वर्मा ने बताया कि विभाग को सूचित करने के बावजूद जल संकट से निजात नहीं मिल रही है। जेई अंजली नेगी ने बताया कि पाइप लाइन टूटने की सूचना मिली है। जल्द इसकी मरम्मत कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें