बागेश्वर। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने यूसीसी विवाह पंजीकरण में आ रही दिक्कत आदि को लेकर चर्चा की।
रविवार को आशीर्वाद भवन में जिलाध्यक्ष नारायण किरमोलिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि यूसीसी विवाह पंजीकरण में व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने पंजीकरण में लक्ष्य निर्धारित करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पंचायत स्तर पर बढ़ते कार्यों को देखते हुए मानव संशाधनों की नियुक्ति करने की मांग की। संगठन में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को लैपटॉप और अन्य संशाधन भी देने और केंद्र के समान वेतन देने की भी मांग की। बैठक में उपाध्यक्ष सुनील पांडे, महामंत्री गौरव कुमार,कोषाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, देवेंद्र गढ़िया, संरक्षक बसंत बल्लभ भट्ट, यशवीर असवाल, मनोज जोशी, हेमा जोशी, ललिता गोस्वामी, भगवती कपकोटी, इंद्रा गढ़िया सहित कई लोग मौजूद रहे।