बागेश्वर। जिला अस्पताल में चिकित्सक तीन सूत्री मांगों के लिए डटे हैं। बांह में काली पट्टी बांधकर मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के सदस्यों का कहना है कि शासन से लंबे समय से चिकित्सक 50 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन देने, सुगम-दुर्गम क्षेत्रों को दोबारा निर्धारित करने, एसडीएसीपी योजना को समयबद्ध तरीके से लागू करने की मांग कर रहे हैं। शासन की ओर से लंबित मांगों पर उदासीन रवैया देखने के लिए मिल रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. गिरजा शंकर जोशी ने बताया कि पांच मई तक चिकित्सक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। लोगों को पूरे तरीके से स्वास्थ्य सुविधाएं देंगे। शासन की ओर से मांग पूरी नहीं होने पर 25 अप्रैल को कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। संवाद