फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांडे-कन्याल गांव में खतरे की जद में आ रहे मकान

Wed, 04 Sep 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के कांडे-कन्याल गांव में कई घर खतरे की जद में हैं। घरों में दरारें पड़ी हैं। ग्रामीणों की शिकायत आने के बाद खान अधिकारी, भूगर्भ वैज्ञानिक और तहसीलदार ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

कांडे-कन्याल गांव में कुछ वर्ष पूर्व से घरों में दरारें पड़ने और भू-धंसाव की समस्या सामने आ रही है। पिछले दिनों बारिश के दौरान समस्या अधिक बढ़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचित किया। मंगलवार को खनन अधिकारी जिज्ञासा बिष्ट, भू वैज्ञानिक सुनील दत्त और तहसीलदार रितु गोस्वामी ने कांडे-कन्याल जाकर 15-20 घरों का निरीक्षण किया। ग्रामीण हेम चंद्र कांडपाल ने बताया कि क्षेत्र में खड़िया खनन के कारण गांव को खतरा पैदा हुआ। कई घर भू-धंसाव की जद में हैं। कुछ घरों में दरारें हैं।
जिला खनन अधिकारी बिष्ट ने बताया कि कालिका मंदिर समेत हेम कांडपाल, साधु राम, किशन राम, पवन कुमार, दिनेश वर्मा, हरीश राम, दौलत राम आदि प्रभावित परिवार के घरों का निरीक्षण किया गया है। क्षेत्र में खनन कार्य दो साल से बंद है। मकानों की भूगर्भीय जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें