फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित वादों के निस्तारण और देयकों की वसूली में लाएं तेजी: डीएम

Wed, 31 Jul 2024 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला सभागार में हुई मासिक समीक्षा बैठक में डीएम अनुराधा पाल ने विभागीय लक्ष्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागों से आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति में तेजी लाने को कहा। राजस्व, सिविल, फौजदारी, अभियोजन से संबंधित वाद और राजस्व समेत सभी देयकों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बकायेदारों से वसूली की जानकारी ली। गरुड़ की तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि 47 लाख रुपये से अधिक की वसूली के प्रकरण में संबंधित के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने आपदा प्रभावितों के विस्थापन की समीक्षा के दौरान पाया कि वर्तमान तक बडेत, खारबगड़, दोबाड़, फुलई, बदियाकोट, नौकोड़ी, गैराड़, सेरी, सिमगड़ी के विस्थापित परिवारों को सहायता राशि वितरित हो गई है। कुंवारी, जाख आदि गांवों के विस्थापन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को शेष बची राशि का जल्द वितरण करने के निर्देश दिए।
आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम पाल ने शराब कीदुकानों के आगे रेट लिस्ट चस्पा करवाने, सीसीटीवी से निगरानी करने और ओवर रेट की शिकायत आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, खाद्य सुरक्षा, खनन, नगर निकाय समेत अन्य विभागों की समीक्षा की गई। इस मौके पर एसडीएम मोनिका, अनुराग आर्या, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सीमा भेतवाल समेत जिला और तहसील स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें