फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धरमघर और मुनस्यारी नहीं गई बसें

Tue, 09 Jul 2024 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रोडवेज की बस अब भी धरमघर और मुनस्यारी नहीं जा रही है। दिल्ली चलने वाली दोनों बसों का संचालन अब भी जिला मुख्यालय तक ही हो रहा है। बस और स्टाफ की कमी के कारण पिछले चार महीने से धरमघर से दिल्ली और मुनस्यारी से दिल्ली चलने वाली बसों का संचालन जिला मुख्यालय तक ही हो रहा है। दोनों रूटों के यात्रियों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। परिवहन निगम को भी हर रोज चालीस हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। इधर, रोडवेज स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय का कहना है कि बस और स्टाफ की कमी के कारण दोनों बस सेवाओं का संचालन जिला मुख्यालय से हो रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें