फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर डिपो को हर रोज 40 हजार का नुकसान

Tue, 02 Jul 2024 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर डिपो में चालकों की कमी के कारण चार महीने से मुनस्यारी और धरमघर बस नहीं जा रही है।
विज्ञापन

मुनस्यारी से दिल्ली और धरमघर से दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन जिला मुख्यालय से हो रहा है। सोमवार को भी दोनों बस सेवाओं का संचालन जिला मुख्यालय से हुआ। धरमघर और मुनस्यारी बस न जाने से दोनों रूटों के यात्रियों को टैक्सियों में महंगा सफर करना पड़ रहा है। डिपो को भी हर रोज करीब चालीस हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को बागेश्वर-बरेली, अठपैंसिया-दिल्ली, दिल्ली-अठपैंसिया बस सेवा का संचालन सुचारु रहा। बस और स्टाफ की कमी के कारण दो बस सेवाओं का संचालन प्रभावित हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें