बागेश्वर। रविवार को भी रोडवेज की बस धरमघर और मुनस्यारी नहीं गई। दोनों बस सेवाओं का संचालन पिछले चार महीने से जिला मुख्यालय से हो रहा है। बस और स्टाफ की कमी से जूझ रहे रोडवेज डिपो की धरमघर-दिल्ली, मन्स्यारी-दिल्ली बस सेवा का संचालन पिछले चार महीने से जिला मुख्यालय से हो रहा है। धरमघर और मुनस्यारी बस न जाने से दोनों रूटों के यात्रियों को टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है। संवाद