फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दो महीने से पानी नहीं आया तो कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Fri, 14 Jun 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लीती ग्राम पंचायत के छुरिया तोक में दो महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल संकट का सामना कर रहे ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग की। बृहस्पतिवार को डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सिंचाई खंड कपकोट पेयजल योजना का कार्य करा रहा है जिस कारण गांव की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। गांव में पेयजल का एकमात्र स्रोत था जिससे पानी की आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। पूर्व में विभाग को भी समस्या बताते हुए ज्ञापन दिया गया था लेकिन अब तक जल संकट का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने डीएम से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाने की मांग की। समस्या का समाधान नहीं नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पान सिंह, उमेद सिंह, मोहन सिंह, रविंद्र सिंह, नरसिंह, दिनेश सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें