फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गड्ढे में फंसा गैस वाहन, सिलिंडरों का वितरण प्रभावित

Wed, 12 Jun 2024 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। कांडा के इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम के पास सड़क पर बना गड्ढा मुसीबत का कारण बन गया है। मंगलवार को रसोई गैस के सिलिंडर लेकर ग्रामीण इलाकों में वितरण के लिए जा रहे रसोई गैस के वाहन के टायर गड्ढे में फंस गए। इससे सिलिंडरों का वितरण प्रभावित हो गया। सुनारगांव, नारायणगूंठ में गैस वितरित नहीं हो पाई। सड़क पर करीब डेढ़ साल से गड्ढा है मगर लोनिवि गड्ढे को पाटने की जहमत नहीं उठा रहा है। आए दिन वाहनों के टायर गड्ढे में फंस रहे हैं। लोनिवि के एई भुवन जोशी का कहना है कि गड्ढे को जल्द भरा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें