फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एचडीयू और बुजुर्ग वार्ड के खुले दरवाजे

Sat, 20 Jul 2024 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के वार्ड में जल रिसाव होने के कारण चार वार्ड बंद किए गए थे। इनमें से दो वार्ड के दरवाजे मरीजों के लिए खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीते दो जुलाई से जिला अस्पताल में जल रिसाव की समस्या बनी हुई है। इस कारण अस्पताल के चार वार्ड में ताला लगा दिया गया था। मरम्मत के बाद शुक्रवार को एचडीयू और बुजुर्ग वार्ड के दरवाजे खोल दिए गए हैं। कक्ष खुलते ही एचडीयू में छह मरीजों को भर्ती किया गया है। बच्चा वार्ड में अभी भी ताला लटका है। आईसीयू में नवजात शिशु स्टेबलाईजेशन यूनिट का संचालन किया जा रहा है। मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि पिछले दो हफ्ते से वार्ड में पानी नहीं आ रहा है। कार्यदायी संस्था ने छत और गैलरी में जल रिसाव को रोकने के इंतजाम कर दिए हैं। दो वार्ड खोल दिए गए हैं। जल रिसाव की समस्या दोबारा होने की आशंका में अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बच्चा वार्ड में अभी भी जल रिसाव और दीवारों से करंट लगने को खतरा बना हुआ है इसलिए वार्ड को अभी बंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


507 मरीज पहुंचे जिला अस्पताल
बागेश्वर। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज उमड़ रहे हैं। शुक्रवार को 507 मरीज जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में फिजीशियन कक्ष के बाहर मरीजों की सर्वाधिक भीड़ देखने के लिए मिली। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बूढ़े वायरल फीवर से ग्रसित होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। डायरिया के दो-तीन मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं हालांकि डायरिया के कारण अभी तक किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें